फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नीट यूजी के जरिये एमबीबीएस की 100 सीटों पर शुरू हुआ प्रवेश

Mon, 18 Aug 2025 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में सोमवार से एमबीबीएस प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। नीट यूजी-2025 के जरिये प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे। मेडिकल कॉलेज में 100 सीटों पर प्रवेश होना हैं। इसमें से पहली बार में 82 सीटों पर प्रवेश को लेकर छात्र-छात्राओं की लिस्ट जारी की गई है। प्रवेश के दौरान अभ्यर्थियों की मूल प्रमाण पत्र की जांच की जाएगी।
विज्ञापन


प्रवेश के पहले दिन छात्र-छात्राओं की काफी भीड़ रही। एक सप्ताह तक चलने वाली प्रवेश प्रक्रिया के तहत सभी छात्र-छात्राओं को निर्धारित समय में अपने पूरे डाॅक्यूमेंट को मेडिकल कॉलेज में लाकर जमा करना होगा। मेडिकल कॉलेज में 70 छात्र व 30 छात्राओं को प्रवेश लिया जाएगा। इसके लिए मेडिकल कॉलेज में तैयारी चल रही है। प्राचार्य प्रो. राजेश मोहन ने बताया कि सोमवार से एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। प्रवेश के दौरान अभ्यर्थियों के मूल प्रमाणपत्रों की जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें