फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 25 सितंबर से शुरु होगी बीए-एलएलबी की प्रवेश प्रक्रिया

Wed, 24 Sep 2025 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- 15 सितंबर तक आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को मिलेगा मौका
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में बीए-एलएलबी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग की प्रक्रिया 25 सितंबर से प्रारंभ हो रही है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर 15 सितंबर तक जिन विद्यार्थियों ने आवेदन किया है, उनका प्रवेश काउंसिलिंग के माध्यम से किया जाएगा।
विवि प्रशासन ने बताया कि विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की मांग को देखते हुए आवेदन पंजीकरण के लिए पोर्टल फिर खोला गया है। यह 30 सितंबर तक खुला रहेगा। जिन अभ्यर्थियों ने 30 सितंबर तक पंजीकरण हो जाएगा, उनकी मेरिट सूची 30 सितंबर के बाद जारी की जाएगी और उनके प्रवेश भी काउंसिलिंग प्रक्रिया के माध्यम से कराए जाएंगे। विदित हो कि सिद्धार्थ विश्वविद्यालय को बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से बीए-एलएलबी पाठ्यक्रम में 120 सीटों पर प्रवेश की स्वीकृति प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति प्रो. कविता शाह ने कहा कि बीए, एलएलबी. पाठ्यक्रम के संचालन से विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी। विशेष रूप से इस आकांक्षी जनपद के विद्यार्थियों के लिए यह पाठ्यक्रम अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा क्योंकि अब तक उन्हें विधि शिक्षा प्राप्त करने के लिए बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। अब गुणवत्तापूर्ण विधि शिक्षा की सुविधा उन्हें अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध हो सकेगी। इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलसचिव दीनानाथ यादव, बीए-एलएलबी, पाठ्यक्रम की संयोजक डॉ. नीता यादव सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें