फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दायित्व निर्वहन में लापरवाही पर हटाए गए प्रशासक

Fri, 09 Oct 2026 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने डुमरियागंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत जिमड़ी के प्रशासक जहीर अहमद शाह को पद से हटा दिया है। उन्हें दायित्व निर्वहन में लापरवाही बरतने के कारण यह कार्रवाई की गई है। जिलाधिकारी ने एडीओ पंचायत डुमरियागंज को नया प्रशासक नियुक्त किया है। डीपीआरओ की जांच रिपोर्ट में प्रशासक की अनुपस्थिति का उल्लेख है। रिपोर्ट के अनुसार, जहीर अहमद शाह नामित होने के बाद से ग्राम पंचायत में उपस्थित नहीं हुए। उनकी अनुपस्थिति के कारण ग्राम पंचायत में कई कार्य लंबित हो गए थे। इससे वहां प्रतिकूल परिस्थितियां उत्पन्न हुई थीं। डीपीआरओ वाचस्पति झा ने 30 सितंबर 2026 को जिमड़ी के कार्यों का सत्यापन किया था।
विज्ञापन

उन्होंने केंद्रीय वित्त, राज्य वित्त और स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत हुए कार्यों की जांच की। जांच के दौरान एडीओ पंचायत, निवर्तमान व वर्तमान सचिव और कंसल्टिंग इंजीनियर मौजूद थे लेकिन प्रशासक जहीर अहमद शाह उपस्थित नहीं थे। ग्रामवासियों ने बताया कि वह चार-पांच माह से मुंबई में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें