फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सीमावर्ती इलाकों में गश्त कर एडीजी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Wed, 19 Nov 2025 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता करते एडीजी मुथा अशोक जैन, डीआईजी संजीव त्यागी, एसपी डॉ. अभिष
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नेपाल में चुनाव प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसको लेकर सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के लिए अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर मुथा अशोक जैन ने बुधवार को सीमावर्ती क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने मातहतों को सीमा पर संदिग्धों के आवागमन, अपराधियों के नियंत्रण के संबंध में जागरूक रहते हुए सावधानी बरतने की हिदायत दी। दिल्ली में हुए बम धमाके बाद सीमा पर सतर्कता बरतते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए।
इसके बाद पुलिस लाइंस सभागार में प्रेसवार्ता कर उन्होंने बताया कि नेपाल में चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। चुनाव कार्यक्रम के तहत अगले वर्ष जनवरी से मार्च तक चुनाव होने हैं, इसलिए नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ाने के साथ जागरूक रहने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

वहीं दिल्ली में आतंकवादी घटना के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध घुसपैठ संबंधी रोकथाम आदि के लिए सतर्कता बरती जा रही है। इसके अलावा साइबर अपराध, महिला अपराध की रोकथाम एवं शासन की मंशानुसार जागरूकता कार्यक्रमों की समीक्षा की गई है।
इसके बाद एडीजी मुथा अशोक जैन ने कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत जनप्रतिनिधियों से भेंट कर वार्ता किया। इसमें कानून-व्यवस्था की स्थिति को और सुदृढ़ करने, पुलिस-जन सहयोग को बढ़ावा देने तथा क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं एवं अपेक्षाओं को समझा। एडीजी ने कहा कि पुलिस का प्राथमिक लक्ष्य आम नागरिकों की सुरक्षा एवं न्याय सुनिश्चित करना है।
जनप्रतिनिधियों का सहयोग पारदर्शिता, त्वरित कार्रवाई तथा जनविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं संवेदनशील स्थानों की निगरानी को लेकर पुलिस द्वारा निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। कहा कि जनसहयोग से ही पुलिस व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सकता है। इसी दिशा में पुलिस प्रशासन प्रतिबद्ध है। वहीं जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं, आवश्यक पुलिस उपायों तथा जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं को एडीजी के समक्ष रखा।
इस दौरान विधायक जयप्रताप सिंह, विधायक श्यामधनी राही, विधायक विनय वर्मा, सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल, डीआईजी बस्ती संजीव त्यागी, एसपी डॉ. अभिषेक महाजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें