फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अपर आयुक्त ने तीन बूथों का किया औचक निरीक्षण

Sun, 29 Nov 2026 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- विशेष अभियान दिवस पर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों का लिया जायजा, पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने में लापरवाही न बरतने के निर्देश
विज्ञापन

बांसी। मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत रविवार को आयोजित विशेष अभियान दिवस पर अपर आयुक्त बस्ती मंडल मनोज तिवारी ने सोनखर के बूथ संख्या 99, 100 और 101 का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथों पर चल रहे कार्यों की स्थिति परखी और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने बूथों पर बीएलओ की उपस्थिति, मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, नामों में संशोधन और अपात्र नामों के विलोपन से संबंधित आवेदनों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। पुनरीक्षण कार्य को पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ पूरा किया जाए।
विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम विश्वमित्र सिंह, सुपरवाइजर सर्वेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें