फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नेपाल में कार से 237 किलो गांजा बरामद, चालक भागा

Sun, 29 Nov 2026 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस को चकमा देकर भागी कार को दुधौरा पुल के पास पकड़ा, जंगल में तलाशी के दौरान मिला मोबाइल
विज्ञापन

बढ़नी। नेपाल के बारा जिले में शनिवार को पुलिस ने एक कार से 237.17 किलोग्राम गांजा बरामद किया। अमलेखगंज की ओर से आ रही कार को रोकने का प्रयास करने पर चालक तेज रफ्तार से भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर जीतपुर सिमरा उपमहानगरपालिका के वार्ड नंबर एक स्थित दुधौरा पुल के पास कार को पकड़ लिया। हालांकि, चालक कार छोड़कर जंगल की ओर भागने में सफल रहा।
जानकारी के अनुसार, शनिवार को पथलैया में पुलिस ने अमलेखगंज की ओर से आ रही कार को रोकने का प्रयास किया। इस पर चालक ने कार की रफ्तार बढ़ा दी और पूर्व दिशा की ओर भागने लगा। इसके बाद इलाका प्रहरी कार्यालय सिमरा के पुलिस नायब उपरीक्षक दयाकृष्ण भट्ट के नेतृत्व में टीम ने कार का पीछा किया। पुलिस से बचने के लिए चालक ने दुधौरा पुल के पास कार छोड़ दी और जंगल की ओर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद डीएसपी भट्ट के नेतृत्व में 22 पुलिसकर्मियों की टीम ने जंगल में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान एक कीपैड मोबाइल बरामद हुआ। आशंका जताई जा रही है कि मोबाइल चालक का है। पुलिस के अनुसार, कार की पिछली डिक्की में लाल प्लास्टिक से लपेटकर रखा गया 237.17 किलोग्राम गांजा मिला। पुलिस ने गांजा और कार को कब्जे में लेकर इलाका प्रहरी कार्यालय सिमरा में रखवा दिया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें