फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दो वर्ष से अधिक समय से लंबित चालान पर लगेगा अतिरिक्त शुल्क

Wed, 20 Aug 2025 10:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मोबाइल से हो रहे ई-चालान भरने में लेटलतीफी करने वाले वाहन चालकों की मुसीबत बढ़ने वाली है। जिन चालकों ने दो साल से लंबित चालान नहीं जमा करवाया है, उन्हें जुर्माना भी देना होगा। इसमें कई चालान ऐसे हैं, जिनका मोबाइल नंबर गलत या लगातार बंद है। परिवहन विभाग अब इन्हें चैटबॉट के जरिये मोबाइल नंबर अपडेट करने का मैसेज भेज रहा है।
विज्ञापन

विभाग ने वाहनों से संबंधित सभी सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया है। नए वाहनों के पंजीयन व ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के दौरान आधार आधारित प्रमाणीकरण किया जा रहा है, लेकिन पुराने वाहनों के पंजीकरण और ड्राइविंग लाइसेंस के स्वामियों का मोबाइल नंबर विभाग की सूची में अपडेट नहीं है।
ट्रैफिक इंचार्ज अमरेश यादव के मुताबिक वाहन चालक ने या तो किसी और का मोबाइल नंबर इसमें दर्ज कराया है या फिर नंबर बदल लिया है। इसके चलते कार्रवाई या सेवाओं से संबंधित मैसेज उनके मोबाइल नंबर पर नहीं पहुंच रहा है। ई-चालान में सबसे ज्यादा समस्या आ रही है। ई-चालान कर रहे हैं, लेकिन मोबाइल नंबर गलत होने के चलते मैसेज नहीं पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें