फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चचेरी बहन को फुसलाकर भगाने का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 28 Nov 2025 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। चचेरी बहन को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी बाल अपचारी को शोहरतगढ़ की टीम ने सब्जी मंडी के सामने से गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे बाल सुधार गृह में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने बताता कि थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने दो दिन पहले थाने पर तहरीर देकर बताया कि उसके चचरे भाई का लड़का उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। दोनों नाबालिग हैं।
विज्ञापन

मामले को संज्ञान में लेकर केस दर्ज कर तलाश की जा रही थी। शुक्रवार को पुलिस टीम को सूचना मिली कि शोहरतगढ़ कस्बे के सब्जी मंडी के पास आरोपी खड़ा है। मौके पर पुलिस टीम ने पहुंचकर उसे गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें