फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: लाठीचार्ज के विरोध में एबीवीपी ने निकाली मशाल यात्रा

विज्ञापन
अभाविपि के छात्रों ने निकाला मशाल यात्रा। 
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। रामस्वरूप विश्वविद्यालय में विधि विद्यार्थियों के न्याय के लिए संघर्षरत एबीवीपी कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों ने शुक्रवार को मशाल यात्रा निकाल कर विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

मशाल यात्रा सिद्धार्थ चौक पर जलाई। अभाविप के विभाग संयोजक प्रियांशु त्रिपाठी ने कहा की विधि छात्रों के वर्तमान को भ्रम में रखकर भविष्य के साथ खिलवाड़ कर नवीनीकरण व अनुमति के बिना विधि पाठ्यक्रम के अवैध संचालन की समग्रता से तथ्यात्मक जांच की जाए।
पूरी प्रक्रिया में जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों को दंडित किया जाए। विलंब शुल्क के नाम पर अर्थदंड के रूप में बड़ी धनराशि की उगाही, सामाजिक कल्याण के नाम पर लिए जाने वाले शुल्क, निर्धारित मानक आदि की भी सघनता से जांच कर रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए। जांच प्रक्रिया पूर्ण होने तक विश्वविद्यालय को सील किया जाए।
विज्ञापन

विशाखा वर्मा ने कहा की लाठीचार्ज घटना में पुलिसकर्मियों व बाहरी गुंडों सहित सभी दोषियों पर केस दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए। प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर रामस्वरूप विश्वविद्यालय पर कार्रवाई शुरू की जाए। मशाल यात्रा में मुख्य रूप से विशाल, विश्वास, आयुष, सौरभ, विक्रम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें