फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मूर्ति विसर्जन के बीच विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर

Thu, 23 Oct 2025 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नगर में मूर्ति विसर्जन के जुलूस के बीच बुधवार रात सुनील रस्तोगी से कुछ लोगों का विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि हाथापाई की नौबत आ गई। इस दौरान आरोपियों ने पिटाई करने के साथ धारदार हथियार से वार कर दिया। इस हमले में युवक जख्मी हो गया।
विज्ञापन

उसे आसपास के लोगों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। चार लोगों पर आरोप लगाते हुए पीड़ित ने शिकायती पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
क्षेत्र के जगदीशपुर ग्रांट गांव निवासी सुनील रस्तोगी ने आरोप लगाया कि वह अपने गांव के पूजा मंडल में मूर्ति विसर्जन का डोला लेकर रात में निकला था। अभी नगर के बांसी पेट्रोल पंप के पास पहुंचा था कि दो अलग-अलग स्थानों के छह लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकले। मौके से गांव के लोगों ने मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में शहर कोतवाल दुर्गा प्रसाद ने बताया कि मामले की जानकारी है। जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।च
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें