डुमरियागंज। क्षेत्र के टिकरिया गांव में एक नाबालिग छात्रा को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, डुमरियागंज क्षेत्र के टिकरिया गांव निवासी एक व्यक्ति ने डुमरियागंज पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी नाबालिग बेटी एक स्कूल में कक्षा 10वीं की छात्रा है। वह 17 सितंबर को विद्यालय पढ़ने जा रही थी। रास्ते में गांव का ही एक युवक उसे शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। परिजनों की तहरीर के आधार पर डुमरियागंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम छात्रा की तलाश और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सक्रिय हो गई है।
डुमरियागंज थाने के प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।