फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सीमावर्ती तीन ब्लॉकों में लंपी पर चलेगा विशेष अभियान

Sun, 28 Sep 2025 04:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में लंपी वायरस के दस्तक ने पशु पालकों की मुसीबत बढ़ा दी है। जिले का लगभग हर हिस्सा प्रभावित है। इसमें टीकाकरण अभियान चल रहा है। इसके साथ ही शासन ने महाराजगंज जनपद से सटे तीन ब्लॉक में विशेष टीका प्रो-लंपी लगाने के लिए निर्देश दिए हैं। इसके लिए नौ हजार टीका आवंटित किया गया है।
विज्ञापन

जिले में इस प्रकोप तेजी से फैला हुआ है, इसके लिए नियंत्रण के लिए ब्लॉक स्तर पर पशु चिकित्सा विभाग की ओर से टीकाकरण जा रहा है। इसमें 14 ब्लॉक में 500 के हिसाब 7000 हजार पशुओं को टीका लगाया गया है। इसके साथ ही महराजगंज जनपद से सटे उसका, लोटन और खेसरहा ब्लॉक क्षेत्र में टीकाकरण के लिए दिशा-निर्देश देने के साथ ही नौ हजार लंपी प्रो टीका भेजा गया है, जो तीन ब्लॉकों में लगना शुरु हुआ है।
विज्ञापन

पशुधन प्रसार अधिकारी अरुण कुमार प्रजापति क्षेत्र में भ्रमण करके पशु चिकित्सकों को टीकाकरण करने के साथ ही पशु पालकों को भी जागरूक कर रहे हैं।
इस संबंध में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. गणेश प्रसाद ने बताया कि प्रो लंपी टीका आया है, तीन ब्लॉकों में लगाने का कार्य शुरु कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें