पथरा। तहसील क्षेत्र के मिठवल कस्बे स्थित प्राचीन बाबा मटेश्वर नाथ मंदिर में सावन माह के पहले सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं और कांवड़ियों के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए मंदिर समिति ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है।
मंदिर समिति के अध्यक्ष बाबा विष्णु गिरि ने बताया कि सावन के पहले सोमवार को बड़ी संख्या में कांवड़िए जलाभिषेक करने के लिए मंदिर पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दर्शन जलाभिषेक और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है।
उन्होंने बताया कि बाबा मटेश्वर नाथ मंदिर की विशेष धार्मिक मान्यता है मान्यता के अनुसार सावन माह के पांचों सोमवार भगवान शिव का जलाभिषेक करने और श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती है। इसी आस्था के कारण हर वर्ष सावन में दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं।