शोहरतगढ़। अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरे वर्षगांठ पर शोहरतगढ़ में बुधवार को पूरे उत्साह से श्रीराम की पालकी शोभायात्रा निकाली गई।
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल की अगुवाई में शोभायात्रा मंदिर से निकलकर चेतिया तिराहा, तिरंगा चौक, गोलघर, भारत माता चौक, सोनारी मोहल्ला, नीबी दोहनी से पुलिस बूथ होते हुए वापस श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। पालकी शोभायात्रा में युवक हाथों में सनातन धर्म ध्वज लिए जय श्रीराम का जय घोष करते हुए चल रहे थे। कड़ाके ठंड के बावजूद लोगों में काफी उत्साह दिखा। शोभायात्रा में रामसेवक गुप्ता, सतीश मित्तल, जयप्रकाश वर्मा, नंदू गौड़, राजकुमार आदि मौजूद रहे।