- सिद्ध पीठ मां बटवासनी गालापुर मंदिर पर आयोजित किया जाएगा कार्यक्रम
भनवापुर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में स्थित लगभग दो हजार वर्ष पुराने ऐतिहासिक सिद्ध पीठ मां वटवासनी गलापुर स्थान पर 27 सितंबर दिन शनिवार पंचमी तिथि को भव्य दीप उत्सव और जागरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। विगत कई वर्षों से कार्यक्रम आयोजित हो रहा है, जिसमें लाखों दीपक से मां का स्थान सजाया जाता है तथा जागरण का कार्यक्रम भी होता है।
इस बार भी शारदीय नवरात्र में यह कार्यक्रम 27 सितंबर दिन शनिवार पंचमी तिथि को आयोजित होगा, जिसकी तैयारी चल रही है। धर्म रक्षा मंच के मुख्य संरक्षक पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह तथा स्थान के राजा योगेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में दीपोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इस बार भी लाखों दीपक से मां के स्थान को सजाया जाएगा। सायं 5:00 बजे से भजन गायक श्रवन सुल्तानपुरी और उनकी टीम जागरण का कार्यक्रम प्रस्तुत करेगी। कार्यक्रम की तैयारी चल रही है। इस बारे में पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हर वर्ष की बात इस वर्ष भी पंचमी तिथि को दीप उत्सव कार्यक्रम तथा जागरण आयोजित किया गया है, उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से आह्वान किया कि दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर अपने जीवन को सफल बनाएं।