फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चित्रगुप्त पूजन समारोह पर कल होगा सामूहिक पूजन और हवन

Sun, 08 Nov 2026 08:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- नरकटहा में विजय बाबू के आवास पर दोपहर एक बजे होगा आयोजन, चित्रांश परिवार को आमंत्रण
विज्ञापन

बांसी। श्री चित्रगुप्त पूजन समारोह के अवसर पर बुधवार को बांसी में सामूहिक पूजन और हवन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर एक बजे नरकटहा स्थित विजय बाबू के आवास परिसर में होगा। इसमें भगवान श्री चित्रगुप्त की विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ सामूहिक हवन किया जाएगा।
विज्ञापन

आयोजन का उद्देश्य समाज के लोगों को एकजुट करना, धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाना और आपसी भाईचारे को मजबूत करना है। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के बांसी तहसील अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने चित्रांश परिवार और समाज के सभी लोगों से परिवार सहित पहुंचकर पूजन एवं हवन में शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें