फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नेपाल में नौ हजार किलो कद्दू के बीज बरामद, ट्रक चालक भागा

Sun, 11 Oct 2026 10:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बेलहिया सीमा नाके पर जांच में भारतीय ट्रक से मिले बीज, जरूरी दस्तावेज नहीं मिलने पर वाहन जब्त
विज्ञापन

- रुपनदेही और कपिलवस्तु सीमा से पहले भी पकड़ी जा चुकी है बीज व अखरोट की बड़ी खेप
बढ़नी (सिद्धार्थनगर)। नेपाल से सीमा शुल्क चोरी कर भारत ले जाए जा रहे करीब नौ हजार किलो कद्दू के बीज को भैरहवा सीमा शुल्क कार्यालय ने बरामद किया है। बेलहिया सीमा नाके पर जांच के दौरान भारतीय ट्रक से बीज मिलने के बाद वाहन को कब्जे में ले लिया गया। इस दौरान ट्रक चालक मौके से भाग निकला। भैरहवा सीमा शुल्क कार्यालय के प्रमुख हरिहर पौडेल ने बरामदगी की पुष्टि की है।
पौडेल के अनुसार, भारतीय क्षेत्र में कद्दू के बीज की बरामदगी की घटनाएं सामने आने के बाद सीमा नाके पर निगरानी बढ़ाई गई थी। इसी क्रम में भारत जा रहे भारतीय ट्रक संख्या एचआर 38 एए 2834 की जांच की गई। आवश्यक दस्तावेज नहीं मिलने पर करीब नौ हजार किलो कद्दू के बीज समेत ट्रक को जब्त कर लिया गया। जांच के दौरान चालक ट्रक छोड़कर भाग हो गया। कुछ दिन पहले भारत की सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) ने रुपनदेही सीमा के रास्ते भारतीय ट्रक से अवैध रूप से ले जाए जा रहे 6040 किलो कद्दू के बीज के साथ दो लोगों को नौतनवा क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। इसी तरह खुनुवां सीमा शुल्क कार्यालय ने कपिलवस्तु सीमा के रास्ते ले जाए जा रहे दो भारतीय ट्रकों से करीब 13,400 किलो कद्दू के बीज और अखरोट बरामद किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमा पर निगरानी के बावजूद तस्करी के मामले
- रुपनदेही और कपिलवस्तु के प्रमुख सीमा नाकों पर कद्दू के बीज की लगातार बरामदगी से सीमा पार अवैध कारोबार की आशंका सामने आ रही है। सीमा पर जांच चौकियां होने और नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती के बावजूद ऐसी घटनाएं सामने आने से निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें