सिद्धार्थनगर। अमर उजाला प्रथमा 2025 के माध्यम से अपने कार्य क्षेत्र में बेहतर योगदान देने वाली महिलाओं का सम्मान करेगा। शहर के संभ्रांत लोगों ने महिलाओं के सम्मान के प्रयास को सराहनीय बताया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अलग-अलग कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहीं महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम को लेकर महिलाएं उत्साहित हैं। यह कार्यक्रम 30 दिसंबर को साड़ी चौक स्थित होटल शिवा पैलेस में शाम चार बजे से होगा। इस समारोह में 70 से अधिक महिलाएं हिस्सा लेंगी। कार्यक्रम के मुख्य प्रायाेजक एसपी ऑटोमोबाइल्स और सह प्रायोजक फात्मा हास्पिटल, जेजे हाॅस्पिटल, वीपीएल हाॅस्पिटल, अल सहारा हाॅस्पिटल, अग्रवाल मल्टी स्पेशिलिटी हाॅस्पिटल, गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल, अध्यक्ष नगर पंचायत इटवा, अध्यक्ष नगर पंचायत बिस्कोहर, अध्यक्ष नगर पंचायत शोहरतगढ़, अध्यक्ष नगर पंचायत बढ़नी, अध्यक्ष नगर पालिका बांसी, गोविंद होंडा, डीएनआईआईटी, अल शिफा हाॅस्पिटल, सुनील एजेंसी, डाॅ. सुनीता जायसवाल मेमोरियल हाॅस्पिटल शामिल हैं।