सिद्धार्थनगर। उसका बाजार क्षेत्र के अमृत लाल महाविद्यालय में शुक्रवार को वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में 233 युवाओं को साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार दिया गया। जाे भारत के नामी कंपनियों में नौकरी करके रोजगार युक्त बनेंगे।
जिला सेवायोजन, कौशल विकास मिशन व आईटीआई के तत्वाधान में अमृत लाल महाविद्यालय के प्रांगण में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें टाटा मोटर्स, फ्लिपकार्ट आदि प्रतिष्ठित कंपनियों की ओर से 567 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कर 233 युवाओं का चयन किया। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक श्यामधनी राही ने किया। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले से जिले के युवा आसानी से नौकरी पा रहे हैं।