फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दिन में धूप से बढ़ी मुश्किल... रात में ठंड का अहसास

Sat, 18 Oct 2025 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- 33 डिग्री अधिकतम और 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया न्यूनतम तापमान
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। मानसून की विदाई के बाद मौसम में व्यापक परिवर्तन देखने को मिला है। दिन में तेज धूप खिलने से लोगों की परेशानी बरकरार है, लेकिन दिन ढलने के साथ ठंड का अहसास भी होने लगा है। अक्तूबर के मध्य हो रहे मौसम बदलाव के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खांसी-जुकाम व बुखार के केसों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है।
दिन में तेज गर्मी और रात के समय लगभग तापमान गिर जा रहा है। 22.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचे तापमान से मच्छरों की सक्रियता बढ़ गई है। इससे मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में बढ़ती मरीजों की भीड़ का सीधा असर पड़ रहा है। बदलते मौसम से लोग उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। पूरे दिन लोग पसीने से तरबतर होते रहे। वहीं शाम को सूर्य ढलते ही लोगों को ठंडक का अहसास होने लगता है। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदलते मौसम पर बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नम्रता भारती ने बताया कि विशेष रूप से एक महीने से लेकर 10 साल तक के बच्चे इस संक्रमण के प्रति ज्यादा संवेदनशील हैं। मौसम तेजी से बदल रहा है, जिससे रोजाना 40 से 50 बच्चे खांसी-जुकाम व बुखार के ही सामने आ रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगे भी मौसम ऐसा ही रहेगा, जिससे लोगों को आगे राहत मिलने का आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें