फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 457 बच्चों का टीकाकरण व 183 गर्भवतियों की हुई जांच

Wed, 10 Dec 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- भनवापुर ब्लाॅक क्षेत्र के 31 गांवों में आयोजित हुआ छाया एकीकृत वीएचएसएनडी टीकाकरण शिविर
विज्ञापन

भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के 31 गांवों में बुधवार को छाया एकीकृत टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित एएनएम के द्वारा 457 बच्चों को टीकाकरण के साथ ही 183 गर्भवतियों की प्रसव पूर्व जांच और टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन


अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने ग्राम पेंड़ारी मुस्तहकम, सफीपुर, सिंगारजोत और मोहम्मदपुर पहुंचकर टीकाकरण सत्र का औचक निरीक्षण किया तथा एएनएम व आशा बहू के कार्य को चेक किया। उन्होंने बताया कि एक से 31 दिसंबर तक टीका उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्राम स्तर पर प्रचार-प्रसार करते हुए पांच वर्ष तक सभी बच्चों को उम्र के अनुसार वैक्सीन दी जाएगी। अधीक्षक ने कहा कि टीकाकरण एवं पोषण से शिशु मृत्यु दर को कम किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि आशा बहू गांव में घर घर जाकर हेड अकाउंट सर्वे करते हुए ड्यू लिस्ट तैयार करें तथा योग्य महिलाओं का अंतिम मासिक तिथि अपडेट करें, जिससे गर्भवतियों को पंजीकरण एक माह 7 दिन पर करते हुए फोलिक एसिड टैबलेट उपलब्ध करवाया जा सके। बीएमसी सूर्यदेव सिंह तथा बीसीपीएम मेराज अहमद ने कहा ग्रामीणों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया तथा परिवार नियोजन की सुविधा लेने की सलाह दी। इस दीपक मधुकर, उर्मिला यादव, आख्या पांडे, राखी श्रीवास्तव, शालिनी सिंह, अनीता मौर्या, बबिता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें