फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पराली जलाने पर 45 किसानों पर 1.70 लाख रुपये जुर्माना

Tue, 18 Nov 2025 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में पराली जलाने के रोक के बाद भी सेटेलाइट की जद में पराली जलाने के 85 मामले सामने आए हैं। कृषि विभाग और लेखपालों की संयुक्त टीम की पुष्टि के बाद बांसी, इटवा और डुमरियागंज के 45 किसानों के ऊपर करीब 1.70 लाख रुपये का अर्थदंड के रूप में जुर्माना लगाया गया है। वहीं 16 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

यह जानकारी उप निदेशक कृषि राजेश कुमार ने दी। बताया कि बांसी तहसील के 36 किसान, इटवा के आठ एवं डुमरियागंज तहसील के एक किसान के ऊपर जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने बताया कि जिन कृषि विभाग के कर्मचारी के क्षेत्र में पराली जलने की घटना पाई गईं। उन 16 कर्मचारियों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस एवं विभागीय कार्रवाई प्रस्तावित है। जिन किसानों के खेत में पराली जलाई जाएगी। उसके भूमि के रकबे के हिसाब से जुर्माना लगेगा।
दो एकड़ से कम पर पांच हजार, दो एकड़ से पांच एकड़ पर 10 हजार रुपये, पांच एकड़ से अधिक क्षेत्रफल पर 30 हजार जुर्माना प्रति घटना प्राविधान किया गया है। ऐसे में सभी किसान खेत पराली बिल्कुल न जलाए। पराली को खेत में सड़ाकर उसका खाद के रूप में प्रयोग करें, जिससे खेतों के मित्र कीटों की मृत्यु न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें