सिद्धार्थनगर। एकीकृत बागबानी विकास मिशन योजना के तहत मसाला क्षेत्र विस्तार कार्यक्रम में जिले 46 किसानों में लहसुन व प्याज का निशुल्क बीज वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडीएम न्यायिक ज्ञान प्रकाश ने मंगलवार को जिला उद्यान कार्यालय में बीज वितरित किए। जिला उद्यान अधिकारी विमल कांत ने बताया कि एनएच आरडीएफ से लहसुन व प्याज बीज का क्रय कर पंजीकृत कृषकों में किया जा रहा है। मंगलवार को 25 किसानों और सोमवार को 21 कृषकों में बीज का वितरण किया गया।