ढेबरुआ। क्षेत्र के बरगदवा गांव में आबकारी विभाग की छापेमारी में 433 शीशी नेपाली शराब के साथ वीरेंद्र पांडेय निवासी ग्राम बरगदवा थाना ढेबरुआ को पकड़ा है। पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज करके मामले की जांच शुरु कर दी है।
आबकारी निरीक्षक शोहरतगढ़ अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि टीम ने बरगदवा गांव से छापा मारकर 433 शीशी नेपाली शराब बरामद की है। पकड़े गए आरोपी वीरेंद्र पांडेय निवासी ग्राम बरगदवा थाना ढेबरुआ का बताया जाता है। अग्रिम कार्रवाई के लिए आरोपी को ढेबरुआ पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज करके जांच शुरु कर दी है।