भनवापुर। क्षेत्र के सीएचसी सिरसिया के अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने शनिवार को बघमरवा में दस्तक अभियान का शुभारंभ किया। इस दाैरान उन्होंने कहा कि सफाई को अपनाकर खुद को दिमागी बुखार से बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
गांव के प्राथमिक विद्यालय पर दस्तक संबंधित स्टीकर व पोस्टर लगाकर 31 अक्तूबर तक चलने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के सामने हाथ धोने की विधि का प्रदर्शन किया।