फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सीएचसी पर लगे शिविर में 41 गर्भवतियों की हुई जांच

Fri, 25 Sep 2026 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत आयोजित हुआ स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
विज्ञापन

- छह गर्भवतियां उच्च जोखिम वाली मिलीं, चिकित्सकों ने दिया परामर्श
भारतभारी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवतियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। बारिश के कारण अपेक्षाकृत कम महिलाएं शिविर में पहुंच सकीं। महिला चिकित्सक डॉ. रेखा सिन्हा के नेतृत्व में चिकित्सा टीम ने 41 गर्भवतियों की जांच कर उन्हें चिकित्सीय परामर्श और उपचार दिया।
जांच के दौरान छह गर्भवतियां को उच्च जोखिम वाली श्रेणी में चिह्नित किया गया। इनमें खून की कमी समेत अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं मिलीं। डॉ. रेखा सिन्हा ने बताया कि उच्च रक्तचाप, भ्रूण की स्थिति से जुड़ी समस्या, गंभीर एनीमिया और प्लेसेंटा की असामान्य स्थिति आदि उच्च जोखिम के कारण हो सकते हैं। समय रहते ऐसे मामलों की पहचान कर उपचार और आवश्यकतानुसार उच्च चिकित्सा केंद्र पर संदर्भित करने से जच्चा-बच्चा दोनों को सुरक्षित रखने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने गर्भवतियों से समय-समय पर चिकित्सीय जांच कराने की अपील की। शिविर में रक्त और पेशाब की जांच के साथ आयरन-फोलिक एसिड, कैल्शियम और अन्य आवश्यक दवाएं वितरित की गईं। महिलाओं को अल्बेंडाजोल भी दिया गया।
इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की रीता गौतम, स्टाफ नर्स राधा, रजनी सिंह, शारदा, वंदना, सुनीता सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें