फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: राष्ट्रीय नवाचार चुनौती में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Fri, 25 Sep 2026 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- रतन सेन डिग्री कॉलेज में निबंध, पोस्टर और भाषण प्रतियोगिता आयोजित
विज्ञापन

- प्राचार्य ने कहा, प्रतियोगिताओं से रचनात्मकता और सेवा भावना को मिलता है बढ़ावा
बांसी। रतन सेन डिग्री कॉलेज में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत राष्ट्रीय नवाचार चुनौती के अंतर्गत बृहस्पतिवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने निबंध, पोस्टर और भाषण प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार सिंह ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में रचनात्मकता के साथ देश और समाज के प्रति सेवा की भावना विकसित होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

मुख्य पर्यवेक्षक डॉ. अरविंद कुमार मौर्य की निगरानी में प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। उन्होंने आयोजन में निष्पक्षता और गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन और संयोजन मनीष कुमार भारती ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर दयाशंकर पटेल, डॉ. अरविंद त्रिपाठी, विकास सिंह, रविरेश सिंह, सूर्यकांत त्रिपाठी और मनोज कुमार मौर्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे। अंत में अतिथियों ने प्रतियोगिता में शामिल छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें