फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कागजों में 40 मजदूर...मौके पर सिर्फ 14 काम करते मिलें

Tue, 20 Jan 2026 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। जोगिया ब्लॉक की ग्राम पंचायत सेहुड़ा में मनरेगा (अब वीबी जी राम जी) के तहत चल रहे पोखरा सुंदरीकरण कार्य में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। मंगलवार को की गई स्थलीय जांच में ऑनलाइन मस्टररोल और मौके पर मौजूद मजदूरों की संख्या में भारी अंतर पाया गया।
विज्ञापन

इसके बाद खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) ने ग्राम सचिव और रोजगार सेवक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। बीडीओ ने संबंधित मस्टररोल को शून्य करते हुए ग्राम सचिव तथा रोजगार सेवक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
पंचायत भवन के पास चल रहे पोखरा सुंदरीकरण कार्य की जांच बीड रामानंद वर्मा एवं सहायक कार्यक्रम अधिकारी (एपीओ) मुकेश कुमार द्वारा की गई। जांच में ऑनलाइन मस्टररोल में दर्ज 40 मजदूरों के सापेक्ष मौके पर केवल 14 मजदूर ही उपस्थित मिले। इसके अलावा मस्टररोल में दो ऐसे व्यक्तियों के नाम दर्ज पाए गए जो वर्तमान में मुंबई में रह रहे हैं।
विज्ञापन

बीडीओ रामानंद वर्मा ने बताया कि सेहुड़ा गांव में मनरेगा के तहत चल रहे कार्य में मजदूरों की फर्जी हाजिरी दर्ज की गई थी। जांच में स्पष्ट फर्जीवाड़ा सामने आया है। संबंधित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें