खेसरहा। क्षेत्र के महुलानी गांव में मंगलवार को ग्रामीण श्रमिकों को बीवी जी रामजी योजना के तहत जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान योजना के तहत कार्य कर रहे श्रमिकों को नई योजना की जानकारी दी गई और इसके लाभ बताए गए। ग्रामीणों को बताया गया कि अब नरेगा के स्थान पर बीवी जी रामजी योजना लागू की जा रही है, जिसके तहत श्रमिकों को वर्ष में 125 दिन का रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने श्रमिकों से अपील की कि वे योजना का लाभ लेने के लिए समय से पंजीकरण कराएं।