फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: भारत से नेपाल ले जाए जा रहे 40 किलो तंबाकू और बाइक पार्ट्स पकड़े

Sat, 07 Nov 2026 11:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- एसएसबी ने बाइक सवार को पकड़ा, वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर आरोपी और सामान कस्टम को सौंपा
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसबी 43वीं वाहिनी की लोहटी सीमा चौकी के जवानों ने शनिवार को एक बाइक सवार को पकड़ा। उसके कब्जे से 40.100 किलोग्राम तंबाकू के पत्ते और बाइक के पार्ट्स बरामद हुए। वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर जवानों ने बाइक, बरामद सामान और आरोपी को सीमा शुल्क विभाग बढ़नी के सुपुर्द कर दिया।
एसएसबी के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर विशेष गश्ती दल ने सीमा स्तंभ संख्या 562 के पास निगरानी शुरू की। इसी दौरान भारत की ओर से एक व्यक्ति बाइक पर बोरियों में सामान लादकर नेपाल की तरफ जाता दिखाई दिया। संदेह होने पर जवानों ने उसे रोककर तलाशी ली। इस दौरान दो बोरियों में तंबाकू के पत्ते और एक बोरी में बाइक के पार्ट्स मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवानों ने सामान के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन बाइक सवार कोई कागजात नहीं दिखा सका। पूछताछ में उसने अपनी पहचान अशर्फी लाल निवासी चंदई, थाना शोहरतगढ़ के रूप में बताई। मौके पर तंबाकू का वजन कराने पर 40.100 किलोग्राम पाया गया। इसके बाद आरोपी, बाइक और बरामद सामान को कस्टम विभाग बढ़नी के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें