फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 37 होनहारों को स्वर्ण पदक, 32 को मिलेगी पीएचडी की उपाधि

Fri, 07 Nov 2025 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय का नौवां दीक्षांत समारोह सोमवार को आयोजित किया जाएगा। इस बार 37 छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही 32 पीएचडी धारकों को उपाधि भी दी जाएगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में नौवां दीक्षांत समारोह को लेकर तैयारी आखिरी चरण में हैं। 10 नवंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल करेंगी। वह अलग-अलग विषयों में सर्वोच्च अंक पाने वाले 37 छात्र-छात्राओं को गाेल्ड मेडल और उपाधि देकर सम्मानित करेंगी। मेधावी छात्रों का हौसला बढ़ाने के लिए राज्यपाल के अलावा मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान परिषद (आईआईएसईआर) के निदेशक प्रो. अनिल कुमार त्रिपाठी और विशिष्ट अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. योगेंद्र उपाध्याय व राज्य मंत्री (उच्च शिक्षा) रजनी तिवारी भी मौजूद रहेंगी।
कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। राज्यपाल के आगमन को लेकर तथागत अंतरराष्ट्रीय रेस्ट हाउस को भी सुरक्षा व व्यवस्था को लेकर सही करवाया जाएगा।
चीफ प्रॉक्टर प्रो. दीपक बाबू मिश्र ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय के प्रमुख स्थान सहित हेलिपैड का निरीक्षण किया। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में मौजूद 35 सुरक्षा कर्मियों को सभी गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने को कहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दीक्षांत कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए लोगों को निमंत्रण भी भेजा गया है। बताया कि राज्यपाल के आने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। परिसर सहित हेलिपैड का निरीक्षण भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें