फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ट्रैक्टर-ट्राॅली पर लदी शीशम की 12 बोटा लकड़ी के साथ एक गिरफ्तार

Fri, 07 Nov 2025 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ढेबरुआ। एसएसबी 50वीं वाहिनी के जवानों ने सूचना के आधार पर लकड़ी तस्करी के एक मामले का खुलासा किया। उपनिरीक्षक चूरामणि ने बताया की सूचना थी कि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में लकड़ी लादकर पकडीहवा से अकरहवा के रास्ते ले जा रहा है।
विज्ञापन

एसएसबी समवाय बढ़नी के प्रभारी ने विशेष गश्ती दल गठित कर मौके पर भेजा। गश्ती दल पकड़ीवा के निकट पहुंचा तो एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरी लकड़ी देखी गई। संदिग्ध स्थिति देखकर जवानों ने वाहन को रोका और पूछताछ की।
पूछताछ में चालक ने अपना नाम हफीजुल्लाह निवासी ग्राम पकड़ीवा पोस्ट रामनगर, थाना ढेबरुआ बताया।
बताया कि लकड़ियां उसकी नहीं हैं बल्कि अकरहवा निवासी ‘बब्बू’ नामक व्यक्ति की है जो लकड़ियों अकरहरा पहुंचाने के लिए प्रति चक्कर एक हजार रुपये देता है। गिरफ्तार व्यक्ति के पास से लकड़ी के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। ट्रैक्टर-ट्राॅली में लदी लगभग 12 नग शीशम की लकड़ियां जब्त कर ली गईं।ि
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें