फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 304 बोरी डीएपी बरामद, मुनाफाखोरी के लिए की गई थी डंप

Fri, 31 Oct 2025 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
नेपाल सशस्त्र पुलिस बल की छापेमारी में बरामद डीएपी खाद। स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
खुनुवां(सिद्धार्थनगर)। भारत ही नहीं नेपाल में भी खाद की कालाबाजारी करके मुनाफाखोरी शुरु हो गई है। सीमा से सटे नेपाल में अलग-अलग स्थानों पर नेपाल पुलिस और जांच दल की ओर से बृहस्पतिवार रात को छापा मारकर 304 बोरी डीएपी बरामद की। इनकी नेपाल की समितियों पर बिक्री होनी थी। पकड़ने के बाद टीम मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

सशस्त्र पुलिस अधीक्षक नेत्र केसी ने बताया कि बृहस्पतिवार देर शाम एक गुप्त सूचना के आधार पर फूल चंद्र यादव के घर पर यह कार्रवाई की गई। सशस्त्र पुलिस बल की 28वीं बटालियन के सहायक पुलिस निरीक्षक धनंजय केसी के नेतृत्व में 19 सदस्यीय टीम ने छापा मारा। इसमें कपिलवस्तु जिले के शुद्धोधन ग्रामीण नगर पालिका नंबर एक अनहराट गांव में छापेमारी कर एक घर से अवैध रूप से छिपाकर रखे गए 124 बोरी डीएपी बरामद की है। सभी बोरी उर्वरक को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए राजस्व जांच कार्यालय, बुटवल भेजा गया है।
इधर, क्षेत्र के किसानों ने मांग की कि स्वीकृत उर्वरक यादव के घर कैसे पहुंचा और यह किस कृषि सहकारी समिति से आया, इसकी जांच कराई जाए। बताया गया है कि नगरपालिका की ओर से निर्धारित कोटे के तहत कृषि सहकारी समिति को कृषि सामग्री कंपनी से उर्वरक उपलब्ध कराया गया था।
विज्ञापन

हालांकि, किसानों का आरोप है कि संबंधित समिति ने किसानों के नाम पर पंजीकृत उर्वरक को अधिक कीमत पर बेचने की कोशिश की, जिससे गरीब किसानों को उर्वरक की किल्लत का सामना करना पड़ा।
एक अन्य कार्रवाई की जानकारी देते हुए छापा पुलिस अधीक्षक संतोष आचार्य के निर्देशन में पिपरा स्थित क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय के निरीक्षक अर्जुन पौडेल के नेतृत्व में टीम ने छापा मारा।
पुलिस के अनुसार, जब्त की गई खाद सरकारी सब्सिडी वाली है, जिसे किसानों को वितरण के लिए भेजा गया था, मगर उसे गोदाम में 179 अवैध रूप से जमा कर रखा गया था। इस बरामदगी के बाद इससे इन्कार नहीं किया जा सकता कि कपिलवस्तु जिले में सब्सिडी वाली खाद की बड़े पैमाने पर कालाबाजारी की जा रही है। किसानों ने आरोप लगाया कि कृषि सहकारी समितियां किसानों के लिए आवंटित खाद को व्यापारियों को अधिक दामों पर बेच रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें