फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नेपाल जा रहा 27 बोरी यूरिया पकड़ा गया, एक आरोपी गिरफ्तार

Sat, 27 Dec 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
।एसएसबी 43वीं वाहिनी की सीमा चौकी धनौरा के जवानों की गिरफ्त में 27 बोरी यूरिया खाद आरोपी। स्रोत
विज्ञापन
तुलसियापुर। एसएसबी 43वीं वाहिनी की सीमा चौकी धनौरा के जवानों ने सीमा पर स्थित पिलर संख्या 558 के समीप एक ऑटो रिक्शा पर भारत से नेपाल ले जा रहे 27 बोरी यूरिया खाद के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ करने के साथ ही शोहरतगढ़ थाने को सौंप दिया।
विज्ञापन

एसएसबी के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली कि धनौरा गांव के रास्ते सीमा स्तम्भ संख्या 558 के समीप से खाद की तस्करी होने वाली है। इसके बाद एसएसबी 43वीं वाहिनी के धनौरा कैंप के जवानों ने देखा कि एक ऑटो धनौरा गांव के रास्ते से नेपाल की तरफ जा रहा है। संदेह के आधार पर जवानों द्वारा ऑटो चालक को अंतरराष्ट्रीय सीमा से 150 मीटर पहले रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह जवानों को देखते ही ऑटो छोड़कर भागने लगा। जवानों ने घेराबंदी करते हुए चालक को पकड़ लिया। ऑटो को चेक किया तो उसमें कुल 27 बोरी यूरिया खाद पाया गया। पूछताछ के दौरान उक्त व्यक्ति ने अपना नाम अर्जुन निवासी गांव डोहरियाखुर्द थाना शोहरतगढ़ बताया।
विज्ञापन

उसने पूछताछ में बताया कि वह यह खाद अधिक दाम पर बेचने के लिए नेपाल ले जा रहा था। एसएसबी ने बरामद खाद सहित आरोपी को थाना शोहरतगढ़ को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें