फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गायघाट जाने वाली सड़क 200 मीटर छोड़ा, आवागमन में परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के भैसहवा से सेखुइया होते हुए गायघाट तक जाने वाली तीन किलोमीटर सड़क के निर्माण के दौरान सेखुईया चौराहे पर 200 मीटर सड़क को अधूरा छोड़ दिया गया है। इससे हल्की सी बारिश में यहां सड़क पर पानी भर जाता है, जिससे राहगीरों को आने जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के भैंसहवा से सेखुईया चौराहा होते हुए गायघाट तक जाने वाली तीन किलोमीटर सड़क का निर्माण पीडब्ल्यूडी की ओर से चार माह पहले किया गया है। इस सड़क के निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदार ने सेखुईया चौराहे पर करीब 200 मीटर सड़क को अधूरा छोड़ दिया है। इससे यहां पर हल्की सी बारिश में सड़क पर पानी इकट्ठा हो जा रहा है, जिससे यहां पर राहगीरों को आने जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस अधूरे पड़े सड़क के निर्माण कार्य को लेकर यहां के लोगों ने पीडब्ल्यूडी से लेकर जनप्रतिनिधियों से कह चुके हैं। पर अभी तक इसको सही कराने के लिए किसी ने भी सुधि नहीं ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें