डुमरियागंज। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग की ओर से चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत एचआईवी-एड्स से बचाओ के लिए सोमवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बेगम काजी जलील अब्बासी इंटर काॅलेज में आयोजित इस कार्यक्रम में काउंसलर ज्योति श्रीवास्तव ने संक्रमण के संबंध में छात्राओं को जागरूक किया। बैठक में बीएमसी यूनिसेफ शोएब अख्तर ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान पर विस्तृत जानकारी देते हुए कहा की समझदारी और सतर्कता से रोगों पर नियंत्रण पाया जा सकता है। इसमें लापरवाही ठीक नहीं। राजेश कुमार एलटी ने छात्राओं और टीचरों को विभिन्न जांचों के बारे में जानकारी दी। ै