फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर : गोलगप्पा खाने से दो गांव के 180 लोग बीमार, 25 मेडिकल कॉलेज में भर्ती

Sun, 08 Nov 2026 08:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर

सार

शुक्रवार को कलनाखोर और पेडारी गांव के करीब 180 लोगों ने एक ही दुकानदार से गोलगप्पे खाए थे। इनमें दो साल बच्चे से लेकर 60 साल तक के बुजुर्ग भी थे। रात में अचानक लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी। देखते-ही-देखते कई घरों के लोग इसकी चपेट में आ गए। लोगों ने स्थानीय निजी अस्पतालों और मेडिकल स्टोर से दवाएं लीं।
विज्ञापन
केरल में अस्पताल की लिफ्ट में दो दिनों तक फंसा रहा मरीज- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थनगर के खेसरहा क्षेत्र के कलनाखोर और पेडारी गांव में गोलगप्पा खाने से 180 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इनमें से 25 को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जबकि 50 से अधिक मरीजों का विभिन्न सरकारी और निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को कलनाखोर और पेडारी गांव के करीब 180 लोगों ने एक ही दुकानदार से गोलगप्पे खाए थे। इनमें दो साल बच्चे से लेकर 60 साल तक के बुजुर्ग भी थे। रात में अचानक लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी। देखते-ही-देखते कई घरों के लोग इसकी चपेट में आ गए। लोगों ने स्थानीय निजी अस्पतालों और मेडिकल स्टोर से दवाएं लीं। कुछ समय के लिए स्थिति सामान्य हुई लेकिन शनिवार रात फिर उल्टी-दस्त की शिकायत बढ़ने लगी। इसके बाद पीड़ितों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

शनिवार देर रात से रविवार दोपहर तक कुल 25 मरीज माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए गए। इनमें दो से 15 वर्ष तक के बच्चों को पीआईसीयू वार्ड में जबकि अन्य का इमरजेंसी में इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार सभी मरीजों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. एसएन उपाध्याय ने इमरजेंसी में पहुंचकर मरीजों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल पहुंचने वाले सभी मरीजों को तत्काल बेड उपलब्ध कराकर बेहतर उपचार देने के निर्देश दिए।

सीएमओ ने गांव पहुंचकर लिया जायजा
मामले की जानकारी मिलने पर सीएमओ डॉ. संजय कुमार दोहरे दोनों गांवों में पहुंचे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ प्रभावित परिवारों की जानकारी ली। साथ ही जिन लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत थी, उन्हें तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सीएमओ के अनुसार, दोनों गांवों में 180 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। हालांकि, सभी की स्थिति खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


मामला संज्ञान में आया है। सीएमओ ने गांव पहुंचकर हालात का जायजा लिया है। प्रभावित लोगों का उपचार चल रहा है। - शिवाशरणप्पा जीएन, जिलाधिकारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें