फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सीमा पार ले जा रहे थे यूरिया, 170 बोरी पकड़ी

Fri, 31 Oct 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
एसएसबी की गिरफ्त में यूरिया के साथ आरोपी। स्रोत एसएसबी - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बढ़नी। एसएसबी 50वीं वाहिनी और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार रात ढेबरुआ थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों और पिकअप की जांच में 170 बोरी यूरिया बरामद की गई है। पकड़ी गई खाद के साथ चार लोगों को भी पकड़ा गया। खाद के साथ पकड़े गए लोगों को ढेबरुआ पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। इस मामले में केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

एसएसबी उपनिरीक्षक चूरा मणि के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर दो पिकअप से ढेबरुआ से तुलसियापुर के रास्ते तस्करी कर नेपाल भेजे जा रहे यूरिया को एसएसबी व पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर रुकवा लिया। दोनों वाहन में 110 बोरी यूरिया लदी हुई थी। दोनों युवक नेपाल भेजने के इरादे से इस माल को लेकर जा रहे थे। मौके पर वैध दस्तावेज न मिलने पर यूरिया की खेप जब्त कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर ढेबरुआ पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। बरामद वाहन कब्जे में लिया गया है। इसके अलावा कृषि विभाग की टीम ने 60 बोरी यूरिया बरामद की। पकड़ने वाली टीम में एसएसबी 50 वीं वाहिनी सी समवाय उपनिरीक्षक एक विक्रम सिंह, सूरज सिंह, मुलायम सिंह, कृष्णा कुमार यादव, मोहम्मद मुजम्मिल कृषि विभाग अधिकारी, रविंद्र नाथ पांडे, सिपाही राजकिशोर यादव, जितेंद्र राजभर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि 170 बोरी खाद बरामद की गई है जो नेपाल ले जाई जा रही थी। इस मामले में केस दर्ज करवाया जाएगा।र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें