फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 15 नई सहकारी समितियों का हुआ गठन, संचालन को आवंटित होगी धनराशि

Tue, 06 Jan 2026 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- जिले के नौगढ़, बर्डपुर, जोगिया, मिठवल, शोहरतगढ़ व डुमरियागंज में गठित हुई समिति
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले में कृषि के ढांचे को मजबूती देने के लिए 15 सहकारी समितियों का गठन किया गयण्है। इन समितियों के संचालन के लिए सहकारिता विभाग की ओर से दो-दो लाख रुपये अनुदान मिलेगा। इसके जरिए समितियाें के आवश्यक संसाधन को उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे समिति प्रथम चरण में अपने व्यवसाय को शुरु कर सकें। इन समितियों के संचालन से संबंधित न्याय पंचायत क्षेत्र के तीन लाख से अधिक किसानों को सहूलियत मिलेगी।
भारत सरकार के सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सहकारिता के जरिए देश के किसानों को आत्मनिर्भर एवं आय को दुगना करने की मंशा से समितियों भारी भरकम धन मुहैया करा रहे है। इसी कड़ी में प्रथम चरण में न्याय पंचायत स्तर पर नये समितियों का गठन करने की प्रक्रिया शुरू हुई है। समिति के माध्यम से किसानों को खाद के साथ ही सस्ते दर कृषि ऋण एवं अन्य कृषि यंत्र भी किसानों उपलब्ध कराया जाएगा। इसके जरिये एक छत के नीचे हजारों किसानों को लाभ मिल सकेगा। नौगढ़ ब्लाक के नवगठित बी-पैक्स समिति महदेवा लाला व कपिया बुकनिहा ग्रांट, बर्डपुर ब्लाॅक के बी-पैक्स समिति परसा, पल्टादेवी, पंडितपुर, पिपरसन, दुल्हा खुर्द, मोतीपुर व बदगदी, मिठवल ब्लाॅक के भावपुर, शोहरतगढ़ के महदेवा, जोगिया के देवरा बाजार समेत डुमरियागंज ब्लाॅक के कादिराबाद, असनहरा व बी-पैक्स कुड़ी की समिति को दो-दो लाख रुपये का धनराशि अनुदान मिलेगा। इस धनराशि से समितियां कंप्यूटर सेट, फर्नीचर समेत अन्य सामानों की खरीदारी करेंगी, जिससे व्यवसाय को शुरु कर सकें। इन समितियों को धनराशि देने के लिए निदेशालय में पत्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन

शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के प्रगतिशील किसान संतोष कुमार व नौगढ़ ब्लाक के अहिरौली के किसान भागीरथी यादव ने कहा कि नई समितियों के खुलने से किसानों बहुत फायदा मिलेगा। इससे हम लोगों को आसानी एवं सस्ते दर पर खाद मिल जाएगी। जिला सहकारी बैंक के सचिव वीरेंद्र यादव ने बताया कि नवगठित 15 समितियों को धनराशि देने के लिए निदेशालय में पत्र भेज दिया गया है। शीघ्र समिति के खाते में धनराशि पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


सहकारिता से अछूते क्षेत्रों में किसानों को खाद, बीज समेत अन्य कृषि सुविधाएं मुहैया कराने के लिए शासन के निर्देश पर नई समितियों का गठन किया गया है। इससे किसानों को सहूलियत मिलेगी।
- प्रकाश बहादुर गौतम, एआर कोऑपरेटिव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें