फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दिव्यांग रोजगार मेले में 14 का प्रारंभिक चयन, 57 सहायक उपकरण वितरित

Sun, 11 Oct 2026 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
नौगढ़ ब्लाॅक परिसर में आयोजित दिव्यांग रोजगार मेला में दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल वितरण करते स
विज्ञापन
- सांसद जगदंबिका पाल और विधायक श्यामधनी राही ने बांटे उपकरण
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। विकास खंड नौगढ़ में शनिवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग रोजगार मेला और सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें रोजगार के लिए 87 दिव्यांगजनों ने भाग लिया। इनमें से 14 का प्रारंभिक चयन कर उन्हें प्रमाणपत्र दिए गए। वहीं 57 को सहायक उपकरण वितरित किए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल समेत कई सहायक उपकरण मिले। डॉक्टर रेड्डी फाउंडेशन, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग और जिला सेवायोजन विभाग ने इसका आयोजन किया। सांसद जगदंबिका पाल और विधायक श्यामधनी राही ने उपकरण वितरित किए। कुल 10 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल और 24 ट्राईसाइकिल दी गईं। इसके साथ ही तीन व्हीलचेयर और 10 जोड़ी बैसाखी भी वितरित की गईं। पांच कान की मशीन, तीन स्मार्ट केन और दो ब्रेल किट भी प्रदान की गईं। जिला विकास अधिकारी, संदीप मौर्य और मिथिलेश कुमार मिश्रा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें