फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 14 पुलिसकर्मियों का तबादला

Mon, 16 Nov 2026 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। विधानसभा चुनाव की आहट के बीच पुलिस विभाग में फेरबदल शुरू हो गया है। रविवार रात पुलिस अधीक्षक ने 14 पुलिस कर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया, जिसमें सात थानेदार शामिल हैं।
विज्ञापन

जनपद में समयसीमा पूरी कर चुके निरीक्षकों को गैर जनपद स्थानांतरण के लिए पुलिस लाइंस बुलाया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश से प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज प्रकाश यादव, एसओ उसका संतोष कुमार तिवारी, एसओ गोल्हौरा संजय कुमार मिश्र, एसओ जोगिया अरुण कुमार और महिला थानाध्यक्ष भाग्यवती पांडेय का गैर जनपद स्थानांतरण हुआ है। डुमरियागंज थाने की कमान निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह को सौंपी गई। एसओ मोहाना जितेंद्र सिंह को एसओ उसका बनाया गया। पीआरओ दीपक कुमार को एसओ मोहाना का पद मिला। सर्विलांस सेल प्रभारी शशिकांत को जोगिया कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई।
मीरा चौहान को महिला थाने की कमान
बांसी कोतवाली से मीरा चौहान को तीसरी बार महिला थानाध्यक्ष बनाया गया। शेणमणि पांडेय को एसओ शोहरतगढ़ से गोल्हौरा थाने की कमान मिली। पुलिस लाइन से अरविंद शर्मा एसओ शोहरतगढ़ नियुक्त हुए। शशि शेखर सिंह को शोहरतगढ़ थाने से पुलिस अधीक्षक का पीआरओ बनाया गया। एसआई सुरेंद्र प्रसाद सर्विलांस सेल के प्रभारी बने। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने बताया कि यह फेरबदल गैर जनपद स्थानांतरण और कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें