फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 124 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, पांच समूहों में हुआ आयोजन

Mon, 10 Aug 2026 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज क्षेत्र के हल्लौर कस्बा स्थित एक शैक्षिक सेंटर के तत्वावधान में रविवार की देर शाम को इमाम बारगाह अबुतालिब में कक्षा चार से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए प्रतिभा परीक्षा ( टैलेंट टेस्ट -2026) का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्कूली शिक्षा के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं के माहौल से परिचित कराना और उनकी बौद्धिक क्षमता, तार्किक सोच तथा सामान्य ज्ञान को विकसित करना रहा।
एक घंटे की इस परीक्षा में सामान्य जागरूकता और तार्किक क्षमता पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए। प्रतिभा परीक्षा के लिए कुल 138 ने पंजीकरण कराया जबकि 124 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें