फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 25 बोरी तुर्की का मक्का बरामद बढ़नी का तस्कर दबोचा गया

Mon, 10 Aug 2026 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ढेबरूआ/ बढ़नी। एसएसबी 50वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बलरामपुर की बी समवाय महादेव बुजुर्ग की टीम ने सोमवार को एक कार की जांच की। इस दौरान 25 बोरी तुर्की का मक्का बरामद हुआ। बढ़नी निवासी एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। आगे की कार्रवाई के लिए बढ़नी कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

एसएसबी के अनुसार, जवानों को क्षेत्र के अमन तिराहे पर संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर सहायक उप निरीक्षक योगेश के नेतृत्व में टीम ने जांच अभियान चलाया।
इस दौरान मारुति कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 25 बोरी तुर्की मक्का बरामद हुआ। जांच के दौरान संबंधित सामान के आवश्यक दस्तावेज नहीं पाए गए।
कार्रवाई में एक व्यक्ति को भी हिरासत में लिया गया, जिसकी पहचान ज्ञानदास अग्रहरि निवासी बढ़नी के रूप में हुई है। एसएसबी ने बरामद 450 किलोग्राम तुर्की मक्का, कार और तस्कर को कस्टम कार्यालय बढ़नी को सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

मामले में कस्टम विभाग आगे की जांच और विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में पार्टी कमांडर सहायक उप निरीक्षक योगेश सहित पांच जवान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें