जय किसान इंटर कालेज सकतपुर सनई में डीएलएड 25 परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद
धेंसा। जय किसान इंटर कालेज सकतपुर सनई में डीएलएड प्रथम सेमेस्टर के दूसरे दिन मंगलवार को तीन पालियों में शांति पूर्वक संपन्न हुई। तीन पालियों में 102 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में विज्ञान विषय की परीक्षा में पंजीकृत 418 के सापेक्ष 386 उपस्थित और 32 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
द्वितीय पाली में गणित विषय की परीक्षा में पंजीकृत 435 परीक्षार्थी में 398 उपस्थित जबकि 37 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। तृतीय पाली में सामाजिक अध्ययन विषय की परीक्षा दो बजे से चार बजे तक आयोजित हुई। इसमें पंजीकृत 393 के सापेक्ष 361 उपस्थिति रही। 33 परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी। डीएलएड प्रथम सेमेस्टर परीक्षा में जिला शिक्षण और प्रशिक्षण संस्थान बांसी, मौलाना अब्दुल कलाम आजाद शिक्षण संस्थान कदिराबाद, सिद्धार्थ महाविद्यालय बर्डपुर, सिद्धार्थ शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान करौंदा मसिना, वीरेंद्र मिथिलेश्वर महाविद्यालय महदेइया लोटन, सर्वजीत कौशल प्रशिक्षण संस्थान पेंडारी सहित 11 महाविद्यालय के परीक्षार्थी सम्मिलित हुए।
परीक्षा केंद्र पर डायट से अनुराग कुमार श्रीवास्तव, धर्मेंद्र कुमार, केंद्र व्यवस्थापक जयराम यादव, श्यामानंद श्रीवास्तव, अंजनी श्रीवास्तव, सच्चिदानंद शुक्ल, अरविंद कुमार, धीरचंद रावत के अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।