पीएम मोदी ने हादसे पर जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिले में शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में सात लोगों की मौत पर शोक संवदेना व्यक्त की है। पीएम ने अपने ट्विटर हैंडल पर शोक व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता करने की घोषणा की है। इसके अलावा घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने ट्वीट किया, ''उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में हुआ सड़क हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।''
सीएम योगी ने भी हादसे पर जताया शोक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सिद्धार्थनगर में हुए हादसे पर दुख जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने घायलों के इलाज के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
उन्होंने ट्वीट किया, ''जनपद सिद्धार्थनगर में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दु:खद व हृदयविदारक है। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। संबंधित अधिकारियों को दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।''