फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल क्रीड़ा में सिद्धार्थनगर अव्वल

Fri, 24 Nov 2017 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागंज में क्रीड़ा प्रतियोगिता के विजेता टीम को दी गई ट्राॅफी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डुमरियागंज। पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में जारी तीन दिवसीय मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा स्पर्धा व शैक्षिक समारोह शुक्रवार को विधिवत संपन्न हो गई। सर्वाधिक 429 अंकों के साथ मेजबान सिद्धार्थनगर की टीम चैंपियन रही। संतकबीरनगर को दूसरा जबकि बस्ती जिले की टीम को तीसरे स्थान को हासिल कर संतोष करना पड़ा।  
विज्ञापन

स्पर्धा के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद सीडीओ अनिल कुमार मिश्रा द्वारा विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। सीडीओ ने कहा कि खेलों से प्रतिभाएं निखरती हैं। प्रतियोगिताओं के जरिए प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन का अवसर प्रदान होता है। ऐसे आयोजन समय-समय पर होते रहना चाहिए। बच्चों को पढ़ाई के साथ ही खेल में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। बीएसए मनीराम सिंह ने कहा कि यह प्रतियोगिता बड़े ही सफल ढंग से संपन्न हुई है। इसमें सभी का योगदान रहा। प्रतियोगिता में मंडल के बस्ती, सिद्धार्थनगर व संतकबीरनगर की टीमों ने अपना प्रतिभाग किया। समापन से पूर्व आयोजित खेलों में खो-खो में बालक वर्ग में बस्ती प्रथम व संतकबीरनगर को द्वितीय स्थान मिला। वहीं बालिका वर्ग के खो-खो में सिद्धार्थनगर प्रथम व संतकबीरनगर को द्वितीय स्थान मिला। कबड्डी में सिद्धार्थनगर प्रथम व संतकबीरनगर को द्वितीय स्थान मिला। व्यक्तिगत स्पर्धा में जूनियर वर्ग में आशा प्रजापति व पुष्पा को बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। प्राइमरी वर्ग में सिद्धार्थनगर के आकाश व संतकबीरनगर के अरुण को सम्मानित किया गया। 
कार्यक्रम समापन के दौरान बीईओ चंद्रभूषण पांडेय ने आभार जताया। प्रतियोगिता में कमेंट्रेटर के रूप में मिर्जा महबूब बेग, जीएच कादिर व स्कोरर की भूमिका महताब आलम ने निभाई। इस दौरान संतकबीरनगर के बीएसए माया सिंह, सीमा पांडेय, उदय शंकर शुक्ला, जिला व्यायाम शिक्षिका अलका श्रीवास्तव, अष्टभुजा प्रसाद पांडेय, जनार्दन शुक्ला, मो.यासीन, मुस्ताक अहमद, परवेज अहमद, राममिलन, उपेंद्रनाथ, सुरेंद्र प्रसाद, नसीम अहमद, फकरूद्दीन, वशीर फारूकी, जियाफत हुसैन, मोहम्मद तालिब, गुलाम हुसैन रिजवी, अजीजुर्रहमान, रामविलास यादव, कुलदीप सिंह, इन्द्रेस पांडेय, मो.अकमल, अरविंद त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें