फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मनिर्भर होना सिखाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण

Thu, 23 Nov 2017 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
चकचई स्थित रफी मेमोरियल इंटर कॉलेज में स्काउट गाइड प्रशिक्षण में मौजूद छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डुमरियागंज। चकचई स्थित रफी मेमोरियल इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण का समापन गुरुवार को हो गया। प्रशिक्षण में बच्चों को आपात परिस्थिति में निपटने के लिए विभिन्न जानकारियां दी गई। बच्चों ने टेंट लगाना, बिना बर्तन व आग जलाए भोजन बनाना सीखा। अंतिम दिन इसका प्रदर्शन भी किया। प्रशिक्षण में पहले और दूसरे दिन कॉलेज की छात्राओं ने हाथ, पैर में चोट व हड्डी टूटने पर त्वरित उपचार कर पीड़ितों की मदद का तरीका जाना। ऐसी जगह जहां कोई मदद करने वाला न हो तो वहां रात बिताने के लिए टेंट लगाने की कला सीखी।
विज्ञापन

अंतिम दिन बच्चों ने प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद कॉलेज परिसर में अपना हुनर दिखाया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मो. इसहाक उस्मानी और काजी सुहेल अहमद ने छात्रों का हौसला बुलंद किया। उन्होंने कहा कि स्काउट गाइड प्रशिक्षण लेने से दैनिक दिनचर्या में कहीं भी किसी समय कोई घटना या दुर्घटना होने पर उससे त्वरित निजात और घायलों को प्राथमिक उपचार देने का तरीका सीख सकते हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गीत के साथ हुआ। इसके बाद स्काउट-गाइड के प्रतिभागियों ने टेंट बनाना, दुर्घटना के बाद तुरंत इलाज, खाना बनाने आदि का प्रशिक्षण जिला स्काउट ट्रेनर कलीमुल्लाह और मयंक राव ने छात्र-छात्राओं को दिया। इस अवसर पर अहमद फरीद अब्बासी, काजी सुहेल, अफजाल अहमद खां, मो. जमाल, तनवीर अहमद, राम किशोर वर्मा, महबूब अहमद, अरुण आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें