फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के संसय पर कुलपति ने लगाया विराम

विज्ञापन
कपिलवस्तु यूनिवर्सिटी। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
छात्रों के संशय पर कुलपति ने लगाया विराम
विज्ञापन

निर्धारित समय पर होगी परीक्षाएं, समय से घोषित कर दिया जाएगा परिणाम
लॉकडाउन के कारण सिद्धार्थ विश्वविद्यालय ने स्थगित कर दी गई थीं परीक्षाएं
अमर उजाला ब्यूरो
कपिलवस्तु। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु और उससे संबद्ध महाविद्यालयों की वार्षिक परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों में संशय गहराता जा रहा है। इसी बीच कुलपति प्रो. सुरेंद्र दुबे ने लॉकडाउन के पश्चात निर्धारित समय में परीक्षा संपन्न कराए जाने के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं 29 फरवरी से शुरू हुई थीं। विषयों की परीक्षाएं ही संपन्न हो पाई थीं कि लॉकडाउन की घोषणा हो गई। विवि प्रशासन को परीक्षाएं स्थगित करनी पड़ीं थीं। दूसरी बार फिर से लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा के साथ तीन मई तक के सभी प्रस्तावित परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। जिससे छात्रों में संशय उत्पन्न होने लगा है। छात्रों को चिंता है लॉकडाउन की वजह परीक्षा का शेड्यूल तो बिगड़ ही गया है, उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन से लेकर परीक्षा परिणाम तक सभी में देरी होगी। इससे विवि का शैक्षणिक सत्र पिछड़ सकता है। उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने वीडियो काफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से परीक्षाओं एवं मूल्यांकन की स्थिति का जायजा लिया। निर्देश दिया कि परीक्षार्थियों पर न्यूनतम दबाव के साथ परीक्षाओं के साथ लॉकडाउन खत्म होने के पश्चात दो सप्ताह का समय देकर परीक्षाएं सम्पन्न कराई जाएं। सत्र नियमित रखने के लिए जुलाई माह में ही प्रवेश प्रक्रिया संपन्न कराने को कहा। कुलपति प्रो. सुरेंद्र दूबे ने कहा किसी प्रकार का संदेह छात्रों को नहीं रखना चाहिए। सभी परीक्षाएं निर्धारित समय के अंदर करा ली जाएंगी तथा परिणाम भी समय से दे दिया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया भी जुलाई माह में संपन्न कराकर शैक्षिक सत्र यथासंभव नियमित रखने का प्रयत्न किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें