सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में दीक्षांत समारोह को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार समारोह में 1000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। दीक्षांत समारोह के एक दिन पहले 30 नवंबर को कार्यक्रम का रिहर्सल करवाया जाएगा।
सिद्धार्थ विश्व विद्यालय में एक दिसंबर को होने वाली दीक्षांत समारोह होने वाला है, जिसको लेकर विश्वविद्यालय तैयारी शुरू कर दी हैं। दीक्षांत समारोह में 25 समितियों का गठन किया गया है, जिसमें मुख्य रूप से पंडाल साज-सज्जा समिति, भोजन समिति, अनुशासन समिति, सुरक्षा समिति व विश्वविद्यालय के एक वर्ष के किए गया कार्यों के विवरण के उत्कर्ष पत्रिका का भी समिति बनाकर तैयारी किया जा रहा है। जिसमें विश्वविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के अलावा महाविद्यालय के भी शिक्षक शामिल होकर ड्यूटी करेंगे।
सूचना अधिकारी डॉ अविनाश प्रताप सिंह ने बताया कि दीक्षांत समारोह को लेकर तैयारी शुरु कर दी गई है, अतिथियों को निमंत्रण भेजा जा रहा है, दीक्षांत समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम करने वाले छात्र-छात्रा अपनी तैयारी शुरु कर दी है। उन्होंने बताया कि सभी विभाग को बैठने के लिए अलग-अलग व्यवस्था कर दी गई है, जिसको पूरा करने के लिए विभागीय समितियां कार्य कर रहीं हैं। कार्यक्रम में मेडल पाने वाले छात्रों के लिए अलग से समिति बनाई गई है। जिससे किसी को असुविधा नहीं होने पाए। राज्य पाल आनंदीबेन पटेल को आने के बाद उनके ठहरने के लिए प्रबंध कर दिया गया।