फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मुद्राओं के इतिहास को चित्रों के माध्यम से किया प्रदर्शित

Sun, 26 Nov 2023 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कपिलवस्तु। विश्व धरोहर सप्ताह के तहत शनिवार को राजकीय बौद्ध संग्रहालय पिपरहवा की ओर से हमारी विरासत प्राचीन भारतीय मुद्राएं विषयक छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में स्थानीय विद्यालय के 50 छात्र-छात्राओं को भारत में मुद्राओं की प्राचीनता, उद्भव एवं विकास के साथ साथ सिक्के बनाने की तकनीक के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में प्राचीन काल से लेकर ब्रिटिश काल तक के मुद्राओं के इतिहास को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। संग्रहालयाध्यक्ष डॉ. तृप्ति राय ने बताया कि विश्व धरोहर सप्ताह मनाने का मुख्य उद्देश्य देश की सांस्कृतिक धरोहरों और स्मारकों के संरक्षण और सुरक्षा के बारे में लोगों को प्रोत्साहित करना है।
प्राचीन भारतीय संस्कृति और परंपरा को जानने के लिए ये बहुत आवश्यक है कि अमूल्य विविध सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक स्मारकों की रक्षा की जाए और उन्हें संरक्षित किया जाए। इस अवसर पर ओमप्रकाश पांडेय, सुनील चौधरी, अमित कुमार शुक्ल मनोज यादव, मनीष गुप्ता, अनीता मोदनवाल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें